Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Guru Gobind Singh Indraprastha University extended last date of application
{"_id":"69da77e8ec0e5be4760a888e","slug":"video-guru-gobind-singh-indraprastha-university-extended-last-date-of-application-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 30 अप्रैल तक करें अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 30 अप्रैल तक करें अप्लाई
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-26 में राष्ट्रीय आधारित और मेरिट आधारित प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। अब तक आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल थी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रों की सहूलियत के लिए इस तिथि को बढ़ाया गया है। वहीं अब विश्वविद्यालय के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आधारित प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के अधिकतम प्रोग्राम में दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर ही होता है। यह प्रवेश परीक्षा दिल्ली एनसीआर समेत अन्य कुछ शहरों में अप्रैल-मई में आयोजित की जाएंगी। जिसके लिए विवि प्रशासन जल्द ही तिथियां जारी कर देगा। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद काउन्सलिंग आयोजित की जाएगी। मालूम हो कि आईपीयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 2 फरवरी को शुरू हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।