{"_id":"69da22cda8036c20dd07d8a8","slug":"video-ayathhaya-ma-shamashana-bhama-para-aathhanaka-atayashhata-sathal-ka-haaa-lkarapanae-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में श्मशान भूमि पर आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में श्मशान भूमि पर आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का हुआ लोकार्पण
अयोध्या में शनिवार को गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्श सिंह ने ग्राम पंचायत तारुन में श्मशान भूमि पर निर्मित आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल ईंट-पत्थर से बना ढांचा नहीं है, बल्कि यह वह स्थान है जहां अंतिम समय में मनुष्य को गरिमापूर्ण विदाई मिलती है। इस नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल के लोकार्पण से अंतिम संस्कार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। न ही बरसात में असुविधा होगी। यह आधुनिक अंत्येष्टि स्थल, हमारे पूर्वजों और दिवंगत आत्माओं के प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि अंतिम समय में किसी परिवार को असुविधा न हो। अंतिम विदाई गरिमा के साथ दी जा सके।
बताया गया कि इस अंत्येष्टि स्थल का निर्माण 225 एयर क्षेत्रफल में किया गया है। इसके लिए विधायक अभय सिंह द्वारा शासन से 24 लाख 63 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई थी। निर्माण कार्य 2 अक्तूबर 2025 को शुरू हुआ था। निर्धारित समय में पूरा कर लिया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव अमित कुमार सिंह, भारत बर्मा, रामजनम यादव, सचिव श्रेया पांडे, अमर सिंह,नलिनेश प्रताप सिंह एवं राम नेत वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इस अंत्येष्टि स्थल के बनने से अंतिम संस्कार से जुड़े कार्य अब अधिक व्यवस्थित और सम्मानजनक ढंग से हो सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।