{"_id":"69da2476a660b04f6805eed1","slug":"tiger-appears-in-front-of-safari-vehicles-near-chuka-entry-gate-in-pilibhit-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत टाइगर रिजर्व: चूका प्रवेश गेट के समीप सफारी वाहनों के सामने आया बाघ, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत टाइगर रिजर्व: चूका प्रवेश गेट के समीप सफारी वाहनों के सामने आया बाघ, देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Apr 2026 04:07 PM IST
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शनिवार को सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह और शाम की जंगल सफारी के लिए अधिकांश वाहन पहले ही बुक हो गए। इससे सैलानियों में खासा उत्साह नजर आया। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाघ समेत कई वन्यजीवों के दीदार हुए। कुछ सैलानियों को लालपुल से चूका बीच मार्ग में प्रवेश करते ही बाघ दिखाई दे गया।
बाघ वाहनों के सामने से होकर गुजर गया। इसे देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखकर सैलानियों को बाघ के दर्शन कराए गए। इस दौरान बाघ के दीदार का वीडियो भी सैलानियों ने बना लिया। इसके अलावा कुछ सैलानियों को जंगल सफारी के दौरान अन्य स्थानों पर एक साथ दो बाघों के भी दीदार हुए। इससे उनकी सैर यादगार बन गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।