{"_id":"69da25dfbf6e52e19600699b","slug":"video-north-poison-secures-third-place-by-defeating-middle-rock-3-0-in-ghazipur-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिडिल रॉक को 3-0 से हराकर नॉर्थ प्वाइजन को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिडिल रॉक को 3-0 से हराकर नॉर्थ प्वाइजन को मिला तीसरा स्थान
गाजीपुर जिले के रेवतीपुर स्थानीय गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग आयोजित है। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में नॉर्थ प्वाइजन ने एकतरफा मुकाबले में मिडिल रॉक को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मैच की शुरुआत से ही नॉर्थ प्वाइजन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 29वें मिनट में टीम के खिलाड़ी आदित्य पाल ने गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक यह बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में 51वें मिनट में नॉर्थ प्वाइजन के कप्तान धर्मेंद्र ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मिडिल रॉक ने वापसी के लिए प्रयास किया, लेकिन नॉर्थ प्वाइजन की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने सफलता नहीं मिल सकी। मैच के 86वें मिनट में लकी ने एक और गोल कर नॉर्थ प्वाइजन को 3-0 से विजयी बना दिया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार शुक्ला, शिवम पांडेय, अंजनी राय, आनंद यादव, शैलेंद्र तिवारी, सर्वेश, देवेंद्र, रियाज, जयप्रकाश, रियाजु, बिट्टू, राहुल और सनी आदि उपस्थित रहे। मैच में धुरंधर यादव ने निर्णायक तथा जनमेजय चौरसिया ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।