{"_id":"69da2582bba8c1b4f60e3b8c","slug":"video-crisis-deepens-on-ayushman-yojana-delay-in-payments-may-lead-to-mass-surrender-of-hospitals-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: आयुष्मान योजना पर संकट गहराया, भुगतान में देरी से अस्पतालों का सामूहिक सरेंडर संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: आयुष्मान योजना पर संकट गहराया, भुगतान में देरी से अस्पतालों का सामूहिक सरेंडर संभव
हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना पर बड़ा संकट मंडराता नजर आ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर गंभीर चेतावनी दी है। निजी अस्पतालों और डॉक्टरों ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि उनकी लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे योजना से सामूहिक रूप से बाहर हो सकते हैं। इससे प्रदेश में लाखों जरूरतमंद मरीजों की मुफ्त इलाज सुविधा पर सीधा असर पड़ सकता है।
आईएमए हरियाणा द्वारा भेजे गए पत्र में सबसे बड़ी समस्या भुगतान में हो रही भारी देरी को बताया गया है। अस्पतालों का कहना है कि नियमों के अनुसार 15 दिनों के भीतर क्लेम का भुगतान होना चाहिए, लेकिन सितंबर 2025 से अब तक करोड़ों रुपये के भुगतान लंबित पड़े हैं। कई मामलों में विभाग की ओर से लगाई गई आपत्तियों का जवाब देने के बावजूद भुगतान जारी नहीं किया गया है,
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।