{"_id":"69da24405151c7e3220e434d","slug":"video-blood-donation-camp-organized-on-the-birth-anniversary-of-mahatma-jyotiba-phule-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती रक्तदान शिविर का आयोजन, डीएसपी संजीव गौड़ ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती रक्तदान शिविर का आयोजन, डीएसपी संजीव गौड़ ने की शिरकत
लोहारू की बोहरा धर्मशाला में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जन अधिकार चेतना के संयोजक विजय गुरावा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भिवानी रक्त कोष की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी संजीव गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा, नवाब रियाज खान, रामभगत सोलंकी, विजय गोठड़ा, जगदीश जायलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता का प्रतीक है। नगरपालिका प्रधान ने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाज में शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने के लिए हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। शिविर में भिवानी रक्त कोष टीम द्वारा कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।