{"_id":"69da244bd4e396c02208bca2","slug":"video-employees-agitation-continues-for-third-day-in-noida-phase-2-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida News: कर्मचारियों का हंगामा तीसरे दिन भी रहा जारी, वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े सभी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कर्मचारियों का हंगामा तीसरे दिन भी रहा जारी, वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े सभी कर्मचारी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:06 PM IST
Link Copied
नोएडा के फेज-2 होजरी कॉम्प्लेक्स में सैकड़ों कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर तीसरे दिन भी सड़क पर हंगामा जारी रहा। बीते शुक्रवार को न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग ने अचानक उग्र रूप ले लिया, जब चार सौ से अधिक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। शांतिपूर्ण विरोध के तौर पर शुरू हुआ प्रदर्शन जल्द ही हंगामे में बदल गया। कर्मचारियों ने सूरजपुर-दादरी रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बावजूद गुस्साई भीड़ काबू में नहीं आई और सड़क का एक हिस्सा शाम छह बजे तक जाम रहा, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।