Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jaipur News
›
Rajasthan Weather Update: Heat wave wreaks havoc in Rajasthan, temperature may reach 44 degrees in the state
{"_id":"69db4a13339b7bf6270eef3a","slug":"rajasthan-weather-update-heat-wave-wreaks-havoc-in-rajasthan-temperature-may-reach-44-degrees-in-the-state-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: Rajasthan में गर्मी का कहर, राज्य में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: Rajasthan में गर्मी का कहर, राज्य में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे आमजन के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बाड़मेर और कोटा जैसे जिलों में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। गर्मी के साथ-साथ वातावरण में नमी की कमी भी साफ देखी जा रही है। राज्य में आर्द्रता का स्तर 13 प्रतिशत से 37 प्रतिशत के बीच बना हुआ है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में शुष्क मौसम का प्रभाव बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा आकलन के अनुसार, राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा। गर्मी और सूखे मौसम का असर लगातार जारी रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।