{"_id":"69db46c9fc652e4bb709c243","slug":"video-video-nda-exam-begins-in-kangra-amidst-tight-security-thousands-of-candidates-participate-across-three-shifts-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कांगड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच एनडीए की परीक्षा शुरू, तीन शिफ्टों में हजारों अभ्यर्थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कांगड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच एनडीए की परीक्षा शुरू, तीन शिफ्टों में हजारों अभ्यर्थी शामिल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:46 PM IST
Link Copied
जिला कांगड़ा में रविवार को एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। जिले के परीक्षा केंद्रों पर सुबह के सत्र में ठीक 9 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में परीक्षा केंद्रों के बाहर सख्त चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों को पहले दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना पड़ा, इसके बाद फेस स्कैनिंग प्रक्रिया पूरी करने पर ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। जिला कांगड़ा में इस बार एनडीए परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जा रही है, जिसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।