{"_id":"69d657298dbc8fc229010349","slug":"video-hsvp-vacates-two-acres-of-land-in-sector-33-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में HSVP का एक्शन: दो एकड़ जमीन कराई खाली, अवैध कब्जे हटाए, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में HSVP का एक्शन: दो एकड़ जमीन कराई खाली, अवैध कब्जे हटाए, देखें रिपोर्ट
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने बुधवार को विरोध के बीच सेक्टर-33 स्थित सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटाया। यहां पर दो एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, गार्डन, 10 कमरे बने थे।
उपमंडल अभियंता (एसडीओ) अमित कौशिक ने बताया कि उक्त जमीन पर बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, गार्डन, लगभग 10 पक्के कमरे और बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध, बहसबाजी और धक्का-मुक्की की गई, लेकिन पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी कब्जाधारियों को हटाया गया। इसके बाद करीब 2 एकड़ क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों को तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता नरेश राणा उपस्थित रहे। इसके अलावा जेई विकास सैनी, रामफल, सुनील (पटवारी), सतपाल, दयानंद, राजकुमार, राजेंद्र, रामनिवास सहित सर्वे टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।