{"_id":"69d65723c648fa73890c8fe5","slug":"video-gurugram-contractual-firefighters-go-on-two-day-strike-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे पेरोल कौशल दमकल कर्मचारी, फायरकर्मियों को शहीद का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे पेरोल कौशल दमकल कर्मचारी, फायरकर्मियों को शहीद का दर्जा देने की मांग
जिले के सात फायर स्टेशन के पेरोल कौशल दमकल कर्मचारी बुधवार को सेक्टर-29 में दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन में सुधार, स्थायी नियुक्ति, बेहतर सुविधाएं और फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दोनों फायरकर्मियों को शहीद का दर्जा, एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सहित की मांग कर रहे देने समेत अन्य मांग की है। सेक्टर-29 फायर स्टेशन के गेट पर हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहून खान ने की है। वहीं, मंच संचालन जिला सचिव राजकुमार व सुनील कुमार ने किया।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल में गुरुग्राम से करीब 180 कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की गई। राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांग है कि फरीदाबाद की फैक्ट्री में आग बुझाते समय शहीद हुए कर्मियों भवीचंद व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए, उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी और सभी नियमानुसार सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।
यूनियन के प्रदेश महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार लंबे समय से उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 9 अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं की गईं, तो दो दिवसीय हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दी जाएगी। कच्चे दमकल कर्मचारियों के वेतन में पिछले पांच वर्षों से वृद्धि न होने पर भी रोष व्यक्त किया गया।
यूनियन नेताओं व कर्मचारियों ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 27 व 31 दिसंबर 2025 को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी दिए गए निर्णय को लागू न करने पर सरकार के अड़ियल रवैये की कड़ी आलोचना की गई। इस अवसर पर जिला प्रधान साहून खान, जिला सचिव प्रदीप कुमार, उप प्रधान जोगेंद्र सहित काफी संख्या में दमकल कर्मचारी मौजूद रहे।
दो दिवसीय हड़ताल के दौरान फायर ब्रिगेड सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। आपातकालीन स्थितियों में आग या दुर्घटना होने पर आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फायर विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। फायर अधिकारी जयनारायण ने बताया कि गुरुग्राम में फायर ब्रिगेड प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोडवेज डिपो से 50 चालकों और 150 होमगार्ड कर्मियों की मदद ली जा रही, ताकि न्यूनतम सेवाएं जारी रखी जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।