सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Condition of Mother Accused of Daughter's Murder Improves; Police Consulting Doctors

Gurugram News: बेटी की हत्यारोपी मां की हालत में हुआ सुधार, डॉक्टरों की सलाह ले रही पुलिस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Condition of Mother Accused of Daughter's Murder Improves; Police Consulting Doctors
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस कर सकती है महिला के बयान दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सूर्या विहार के एस-40 में गला दबाकर बेटी की हत्या करने व खुद की गर्दन पर तेजधार हथियार से चोट पहुंचाने वाली महिला नेहा की हालत में सुधार हुआ है। महिला का उपचार सेक्टर-51 स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
सेक्टर-9 थाने की पुलिस डॉक्टरों से आरोपी महिला के बारे में सलाह ले रही है। संभावना है कि शनिवार तक महिला बयान दे सके। हालांकि डॉक्टरों की सलाह के बाद ही महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि पति आधार शर्मा के साथ रहने की जिद में हुए झगड़े के बाद 5 अप्रैल को महिला नेहा ने सोमवार शाम अपनी करीब दो साल की बेटी अनिका का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आत्महत्या करने के इरादे से धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया था। घटना के दौरान नेहा का पति आधार शर्मा अपनी कंपनी में ड्यूटी पर था। पति आधार शर्मा के बयान पर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
घायल महिला नेहा के स्वास्थ्य के बारे में लगातार डॉक्टरों से अपडेट ली जा रही है। उसके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में ही बेटी की हत्या करने व खुद की गर्दन पर वार करने के सही कारणों का पता चल सकेगा। -अवतार सिंह, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-9 थाना, गुुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article