सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused on one-day remand in case of death of youth due to intestinal rupture

Gurugram News: आंत फटने से युवक की मौत मामले में आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accused on one-day remand in case of death of youth due to intestinal rupture
विज्ञापन
रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत सेक्टर-82ए स्थित तरुण इंटरप्राइजेज में युवक की आंत फटने से मौत मामले में आरोपी नरेश को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से घटना के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
पूछताछ में सामने आया है कि 7 अप्रैल की दोपहर को उन दोनों के बीच हंसी-मजाक के दौरान कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी ने कंप्रेशर के पाइप से युवक के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृत युवक के भाई सोनवीर सिंह की शिकायत पर नरेश के खिलाफ हत्या संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी एसआई सतपाल ने बताया कि आरोपी नरेश से रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है। घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्ता सामने नहीं आई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed