सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gas crisis: Awareness campaign to be launched so that workers do not go home

गैस संकट : चलेगा जागरूकता अभियान, ताकि घर न जाएं श्रमिक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Gas crisis: Awareness campaign to be launched so that workers do not go home
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुरुग्राम। शहर में एलपीजी की कमी का सीधा असर उद्योग जगत पर साफ देखने को मिल रहा है। खासतौर पर छोटे और मध्यम उद्योग कामगारों की कमी से प्रभावित हुए हैं। दूसरी तरफ महंगे गैस सिलिंडरों ने उत्पादन लागत बढ़ा दी है जिससे कई इकाइयों को काम सीमित करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर प्रवासी श्रमिकों पर पड़ा है। बढ़ती महंगाई और रोजगार में कमी के कारण वे अब अपने गांवों की ओर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। कई श्रमिकों का कहना है कि शहर में रहकर खर्च निकालना मुश्किल हो गया है, इसलिए वे अपने घर लौटना ही बेहतर समझ रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अब पहल शुरू कर दी है। पलायन रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि गैस आपूर्ति सुधारने और उद्योगों को राहत देने के प्रयास भी तेज किए जा रहे हैं, ताकि हालात जल्द सामान्य हो सकें।
--
गैस सिलिंडर डिलीवरी में देरी से उपभोक्ता परेशान
गैस सिलिंडर की बुकिंग के बाद समय पर डिलीवरी न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं और अपनी शिकायतें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर नहीं पहुंच रहा। नियमों के अनुसार यदि बुकिंग के दस दिन के भीतर सिलिंडर नहीं मिलता है, तो उपभोक्ता संबंधित एजेंसी को कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे समस्या का जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed