{"_id":"69daa8256663efe10905e032","slug":"accused-arrested-with-revolver-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123243-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रिवॉल्वर के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रिवॉल्वर के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 10 अप्रैल को शिकायतकर्ता राजेश ने थाना कैंप में शिकायत दी थी कि पैसे के लेन-देन के विवाद में आरोपी प्रमोद ने रिवॉल्वर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। संवाद
Trending Videos