सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Payroll Skill Fire Brigade employees sit on two-day strike in Sector-29

Gurugram News: सेक्टर-29 में दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे पेरोल कौशल दमकल कर्मचारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Payroll Skill Fire Brigade employees sit on two-day strike in Sector-29
विज्ञापन
फोटो-
Trending Videos


सेक्टर-29 में दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे पेरोल कौशल दमकल कर्मचारी
- अग्निकांड में शहीद हुए दोनों फायरकर्मियों को शहीद का दर्जा व परिवार को आर्थिक सहायता की मांग
- कर्मचारियों के वेतन में सुधार, स्थायी नियुक्ति, बेहतर सुविधाएं की उठाई आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के सात फायर स्टेशनों के पेरोल कौशल दमकल कर्मचारी बुधवार को सेक्टर-29 में दो दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन में सुधार, स्थायी नियुक्ति, बेहतर सुविधाएं और फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले दोनों फायरकर्मियों को शहीद का दर्जा, एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सहित अन्य मांग की है। सेक्टर-29 फायर स्टेशन के गेट पर हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहून खान ने की है। संचालन जिला सचिव राजकुमार व सुनील कुमार ने किया।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल में गुरुग्राम से करीब 180 कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की गई। राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांग है कि फरीदाबाद की फैक्ट्री में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले हुए कर्मियों भवीचंद व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी और सभी नियमानुसार सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार लंबे समय से उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 9 अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो दो दिवसीय हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दी जाएगी। कच्चे दमकल कर्मचारियों के वेतन में पिछले पांच वर्षों से वृद्धि न होने पर भी रोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान साहून खान, जिला सचिव प्रदीप कुमार, उप प्रधान जोगेंद्र सहित काफी संख्या में दमकल कर्मचारी मौजूद रहे।
----
फायर ब्रिगेड सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
दो दिवसीय हड़ताल के दौरान फायर ब्रिगेड सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। आपातकालीन स्थितियों में आग या दुर्घटना होने पर आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फायर विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। फायर अधिकारी जयनारायण ने बताया कि गुरुग्राम में फायर ब्रिगेड प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोडवेज डिपो से 50 चालकों और 150 होमगार्ड कर्मियों की मदद ली जा रही, ताकि न्यूनतम सेवाएं जारी रखी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed