{"_id":"69db71caa0642d058808cc7e","slug":"from-drainage-to-roads-development-will-no-longer-be-stalled-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84708-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ड्रेनेज से रोड तक...अब नहीं रुकेगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ड्रेनेज से रोड तक...अब नहीं रुकेगा विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर राजरानी मल्होत्रा ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
नंबर गेम- 5.01 करोड़ रुपये से यातायात होगा सुगम
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। रोजवुड सिटी के सी-ब्लॉक में शनिवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा ने करोड़ों रुपयों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। अब शहर में ड्रेनेज से लेकर सड़क तक किसी भी स्तर पर विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी।
परियोजना के तहत सोहना रोड ओमेक्स मॉल से रोजवुड सिटी ई-ब्लॉक वेम्बले एस्टेट तक की सड़क को अब मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग 5.01 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क यातायात को सुगम बनाएगी। साथ ही सी-ब्लॉक में सबमर्सिबल लगाया जाएगा, जिससे मानसून में होने वाले जलभराव से राहत मिलेगी।
मेयर ने रोजवुड सिटी के ए, बी, सी, डी और ई ब्लॉक के साथ-साथ सटे हुए घसोला गांव में सीवर लाइनों की व्यापक सफाई के प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी दिखाई। मेयर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
सामुदायिक खोलने की मांग की
कार्यक्रम के दौरान रोजवुड सिटी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अशोक यादव ने मेयर के समक्ष स्थानीय सामुदायिक केंद्र का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि यह केंद्र काफी समय से बंद है, जिससे निवासियों को सामाजिक आयोजनों के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। अशोक यादव ने मेयर को पत्र सौंपते हुए इसे जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की, जिस पर मेयर ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि निवासियों की सुविधाओं से जुड़े हर मामले को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वार्ड-22 में सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
गुरुग्राम। शहर के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से अहम कदम उठाते हुए मेयर राजरानी मल्होत्रा और विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-22 में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बी-ब्लॉक सुशांत लोक और सेक्टर-42 की सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। शुभारंभ के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के विकास में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण है और नागरिकों के सुझावों के आधार पर हर वार्ड में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। मेयर ने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क नेटवर्क, यातायात में सुगमता और दैनिक जीवन में सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के विकास के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। इस मौके पर पार्षद विकास यादव, आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ब्यूरो
Trending Videos