सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HCS preliminary exam to be held on April 26, instructions issued to maintain fairness

Gurugram News: 26 अप्रैल को होगी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा, निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
HCS preliminary exam to be held on April 26, instructions issued to maintain fairness
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. सोनिया त्रिखा की अध्यक्षता में प्रारंभिक परीक्षा-2025 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए।
Trending Videos

परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरा सत्र शाम 3 से 5 बजे तक। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, मोबाइल जैमर, फ्रिस्किंग और धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। डॉ. त्रिखा ने स्पष्ट किया कि नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षार्थियों के साथ संवेदनशील और सहयोगपूर्ण व्यवहार रखने के निर्देश भी दिए। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रवेश केवल एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र के आधार पर ही मिलेगा। मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed