सब्सक्राइब करें

नीतू बोलेगी सच?: पिता ने दो साल की बेटी संग लगाई 23वीं मंजिल से छलांग, पड़ोसी बोले- बच्ची की चल रही थी धड़कन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Mar 2026 08:10 PM IST
सार

राहुल पत्नी व बेटी के साथ सोसाइटी के टावर-9 में 2 बीएचके फ्लैट में रहता था। यहां से वो टावर-5 में गया व 23वीं मंजिल की छत से छलांग लगाई। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची की धड़कन चल रही थी, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
father jumped from 23rd floor with his two-year-old daughter In Gurugram both died
23वीं मंजिल से बेटी को गोल में लेकर कूदा पिता, दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-102 स्थित जॉय विले सोसाइटी में सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे दो साल की मासूम बेटी को पार्क में खिलाने की बात कहकर फ्लैट से निकले स्कूल संचालक ने दूसरे टावर की 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। टावर से कुछ नीचे गिरने की आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड व आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। वहां पर स्कूल संचालक व उसकी दो साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। 

Trending Videos
father jumped from 23rd floor with his two-year-old daughter In Gurugram both died
इस सोसाइटी में रहता था राहुल - फोटो : अमर उजाला

बेटी को गोद में लेकर लगाई छलांग
दोनों को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने बेटी को गोद में लेकर छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही धनकोट चौकी की पुलिस ने अस्पताल में शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने मामले में मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी तो वे भी गुरुग्राम पहुंचे। परिवार वालों ने किसी पर भी कोई शक नहीं जताया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
father jumped from 23rd floor with his two-year-old daughter In Gurugram both died
इमारत के बाहर खडे़ सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पार्क में खिलाने के नाम पर साथ ले गया था बेटी
मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित जॉय विले सोसाइटी के टावर-9 के फ्लैट नंबर-305 में पत्नी नीतू दहिया व दो साल की बेटी वामिका के साथ रहता था। राहुल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के किराड़ी गांव में जेएस पब्लिक स्कूल चलाते थे। अमित ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राहुल की कोरोना काल में आंखें खराब हो गई थीं। एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया था, जबकि दूसरी आंख से कम दिखाई देता था। जिसको लेकर राहुल काफी परेशान रहता था। सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे जब नीतू दहिया अपने घर पर खाना बना रही थी और राहुल दो साल की बेटी वामिका को लेकर सोसाइटी के पार्क में खेलने की कहकर गया था। इसके बाद राहुल टावर-5 की 23वीं मंजिल पर चला गया और उसने बेटी के साथ ही छत से छलांग लगा दी। जब शोर होने की आवाज नीतू ने अपने घर पर सुनी तो वह किचन में काम छोड़कर बाहर आई तो उसने एक व्यक्ति और छोटी बच्ची को जमीन पर लहूलुहान हालत में देखा। जब वह नीचे आई तो पति राहुल व बेटी वामिका के बारे में पता चला। सोसाइटी के लोगों ने दोनों को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया।   

father jumped from 23rd floor with his two-year-old daughter In Gurugram both died
इस इमारत में रहता था परिवार - फोटो : अमर उजाला

एक बेटी देहरादून में पढ़ती है
अमित ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राहुल की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उनकी 11 साल की एक बेटी देहरादून में पढ़ाई करती है व वहीं हॉस्टल में रहती है। छोटी बेटी वामिका दो साल की थी। जब राहुल व उसकी पत्नी नीतू दिल्ली स्थित स्कूल में जाते थे तो बेटी वामिका को अपने ससुराल छोड़ जाते थे। मृतक के भाई अमित ने पुलिस को बताया कि कोरोना में बीमार होने के बाद से ही राहुल काफी परेशान रहता था। 

विज्ञापन
father jumped from 23rd floor with his two-year-old daughter In Gurugram both died
इमारत और उसके सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला

बीमारी के कारण थे मानसिक तौर पर परेशान
धनकोट चौकी के प्रभारी एसआई जगमाल ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतक राहुल के बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने की बात सामने आई है और उसका एक निजी अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed