{"_id":"6a6dfec55ef7d8901801e518","slug":"stole-mobile-phone-and-siphoned-off-244-lakh-via-phonepe-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96434-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मोबाइल चोरी कर फोन-पे से उड़ाए 2.44 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मोबाइल चोरी कर फोन-पे से उड़ाए 2.44 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चाय की रेहड़ी लगाने वाले के खाते से 11 से 13 जुलाई के बीच हुआ ट्रांजेक्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी कर फोन-पे के माध्यम से चाय की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के खाते से 2.44 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को इसकी जानकारी नई सिम चालू कराने के बाद मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहराइच (उत्तर प्रदेश) के बिजुआपुर गांव निवासी फिरोज खान ने पुलिस को बताया कि वह नाहरपुर गांव में किराये पर रहते हैं और गांव में चाय की रेहड़ी लगाते हैं। 10 जुलाई को उनकी रेहड़ी से मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद उन्होंने 13 जुलाई को पुरानी सिम बंद करवाकर नई सिम निकलवाई। 27 जुलाई को नई सिम चालू करने के बाद उन्हें पता चला कि 11 जुलाई से 13 जुलाई के बीच उनके फोन-पे खाते से 2,44,735 रुपये का लेनदेन किया गया है। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके आधार पर संबंधित खातों को ब्लॉक कराया गया। फिरोज ने पुलिस को बताया कि कमल नामक व्यक्ति से उन्हें जानकारी मिली कि कानपुर निवासी जयसिंह ने उनके खाते से रुपये निकाले हैं। उन्होंने जयसिंह से संपर्क किया तो उसने रुपये निकालने की बात स्वीकार कर जल्द वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक रकम नहीं लौटाई है। मामले की जांच एएसआई देवेंद्र कर रहे हैं।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं, उनका रिकॉर्ड जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।