फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pataudi's daughters shine in Kho-Kho and Kabaddi.

Gurugram News: पटौदी की बेटियों ने खो-खो और कबड्डी में लहराया परचम

Sat, 01 Aug 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Pataudi's daughters shine in Kho-Kho and Kabaddi.
- अंडर-14, 17 और 19 वर्गों में हासिल किया पहला स्थान, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। जिला स्तरीय बालिका खेल प्रतियोगिता में पटौदी क्षेत्र की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खो-खो और कबड्डी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में पटौदी की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में अंडर-19 खो-खो स्पर्धा में पटौदी की टीम विजेता रही, जबकि सोहना की टीम उपविजेता बनी। वहीं अंडर-19 कबड्डी में भी पटौदी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें गुरुग्राम की टीम दूसरे और फर्रूखनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 वर्ग में भी पटौदी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में पटौदी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गुरुग्राम की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खेल प्रशिक्षकों बबीता और शुभ ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed