सब्सक्राइब करें

Indore Budget 2026 Live: कांग्रेस पार्षद ने अवैध कॉलोनियों पर उठाए सवाल, बोले- सिर्फ चुनाव में होती है घोषणा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Wed, 08 Apr 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Indore Nagar Nigam Budget 2026 Live Updates: नगर निगम का आठ हजार करोड़ का बजट पेश होने के बाद आज परिषद में चर्चा शुरू हो चुकी है। सदन में हंगामा बढ़ता देख कांग्रेस पार्षद भदौरिया ने माफी मांगी, जिसके बाद कार्यवाही दोबारा शुरू की गई। 

Indore Municipal Corporation Budget 2026 Live Updates Focus on Roads Water Projecats Debate MP News in Hindi
Indore Budget 2026 Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:43 PM, 08-Apr-2026

लालफीताशाही पर भी उठा सवाल

पार्षद लालबहादुर वर्मा ने कहा कि हमें वार्ड में जनता का रोज सामना करना पड़ता है, लेकिन अफसर द्वारा स्वीकृत फाइलों को मंजूर करने में देरी की जाती है। उनके सवाल का जवाब देते हुए जलर्काय समिति प्रभारी बबलू शर्मा ने बताया कि तीन में से दो लाइनों की फाइल मंजूर कर दी गई है। जल्दी ही काम भी शुरू होगा।
12:32 PM, 08-Apr-2026

कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में पूछा सवाल

पार्षद राजू भदौरिया ने कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अवैध कालोनियों को वैध करने की घोषणा होती है, लेकिन कालोनियों को वैध नहीं किया जाता है।
12:27 PM, 08-Apr-2026

माफी मांगने के बाद शुरू हुई कार्यवाही

हंगामा ज्यादा होता देख कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने मांगी माफी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो पाई।
12:11 PM, 08-Apr-2026

सदन में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

सदन में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए पार्षदों को गद्दार कह दिया। इसके बाद पार्षद योगेश गेंदर के साथ कुछ भाजपा पार्षद सभापति के सामने धरना देने बैठ गए। सभापति मुन्नालाल यादव ने पार्षद भदौरिया से खेद प्रकट करने को कहा, लेकिन वे उसके लिए तैयार नहीं हुए।

12:07 PM, 08-Apr-2026

सामने आया हंगामे का कारण

एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने सभापति से शिकायत करते हुए कहा कि बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने सदन में कुछ असामाजिक तत्वों को प्रवेश दिलाया। राठौर अपनी बात पूरी कर पाते, उससे पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
12:04 PM, 08-Apr-2026

भागीरथपुरा मामले को लेकर फिर हुआ हंगामा

भागीरथपुरा मामले को लेकर सदन में दूसरे दिन भी हंगामा हुआ। आज कांग्रेस पार्षद एक साथ नारेबाजी करने लगे। उसके बाद उन्होंने महापौर के इस्तीफे की भी मांग की। इसकी प्रतिक्रिया में भाजपा ने 'कांग्रेस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी' के नारे लगाने लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:56 AM, 08-Apr-2026

सदन में लगे जय श्रीराम के नारे

सदन में कांग्रेस पार्षदों के सवालों के जवाब के दौरान हंगामा होने की बात सामने आई है। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
11:52 AM, 08-Apr-2026

गेट पर तैनात किए गए बाउंसर

मंगलवार को सदन की दर्शक दीर्घा में जाकर भागीरथपुरा के लोगों द्वारा किए गए हंगामे के बाद बुधवार को गेट पर बाउंसर तैनात किए गए।

11:48 AM, 08-Apr-2026

महापौर ने कांग्रेस पार्षद को दिया जवाब

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जानकारी सात दिन में तैयार करके उन्हें जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने इसके लिए सभापति से व्यवस्था करने की भी मांग की।
11:38 AM, 08-Apr-2026

निगम के मालिकी हक की जमीनों का मुद्दा उठा

कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने नगर निगम के मालिकी हक की जमीनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किस विभाग को यह जानकारी है कि नगर निगम की कहां-कहां जमीनें हैं और उनकी क्या स्थिति है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed