सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Protest Erupts in Malwa Mill Area Over New Liquor Shop Opening

Indore News: मालवा मिल में शराब दुकान खुलने का विरोध, सड़क पर बैठी महिलाएं, व्यापारी भी नाराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 08 Apr 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: मालवा मिल इलाके में शराब दुकान खोलने के विरोध में स्थानीय रहवासियों और महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद फिलहाल मामला शांत हुआ है, लेकिन क्षेत्रवासी दुकान हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Indore News Protest Erupts in Malwa Mill Area Over New Liquor Shop Opening
महिलाएं मुख्य सड़क घेरकर बैठी रहीं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर की मालवा मिल सड़क पर प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर आज सुबह से ही भारी विरोध प्रदर्शन और हंगामा देखने को मिला। राजकुमार ब्रिज के समीप खुलने वाली इस दुकान का स्थानीय रहवासी पिछले काफी समय से विरोध कर रहे हैं। जैसे ही आज सुबह क्षेत्र के लोगों को यह सूचना मिली कि प्रशासन दुकान को जल्द ही शुरू करने की तैयारी में है, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शासन और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट किया कि वे किसी भी स्थिति में यहां शराब दुकान संचालित नहीं होने देंगे। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। लंबी चर्चा और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही रहवासी सड़क से हटने को तैयार हुए।
Trending Videos


महिलाओं ने सड़क पर दिया धरना 
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से क्षेत्र की महिलाओं ने किया जो सुबह से ही मालवा मिल की मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि जब तक दुकान को यहां से हटाने का लिखित आदेश नहीं मिल जाता, तब तक वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगी। महिलाओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रिहाइशी इलाके में शराब दुकान खुलने से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो जाएगा। स्थानीय निवासियों का यह भी तर्क है कि शराब दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे पारिवारिक माहौल पूरी तरह से खराब हो जाता है और असुरक्षा की भावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारियों ने जताई व्यापार ठप होने की आशंका
जिस स्थान पर शराब दुकान खोलने की योजना है, वह इंदौर के पुराने और प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यहां मालवा मिल का ऐतिहासिक बाजार स्थित है जहां कपड़े, मसाले, मिठाई और किराने की अनेक पुरानी दुकानें संचालित होती हैं। इसके समीप ही एक व्यस्त सब्जी मंडी भी है जहां प्रतिदिन शाम को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंचती हैं। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस दुकान का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि शराब दुकान खुलने से इलाके की साख प्रभावित होगी। व्यापारियों का मानना है कि नशेड़ियों की आवाजाही के कारण महिलाएं और बच्चे बाजार आने से कतराएंगे, जिसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ेगा और आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed