सब्सक्राइब करें

Live

Indore Budget 2026 Live: वंदे मातरम गाने को लेकर पार्षद फौजिया बोलीं- इस्लाम में इजाजत नहीं, महापौर क्या बोले?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Wed, 08 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Indore Nagar Nigam Budget 2026 Live Updates: नगर निगम का आठ हजार करोड़ का बजट पेश होने के बाद आज परिषद में चर्चा शुरू हो रही है। सदन में हुए भारी हंगामे के बाद पार्षद फौजिया ने वंदे मातरम गीत पर सफाई दी है। इसके बाद महापौर ने उनकी मानसिकता पर सवाल उठा दिया।

Indore Municipal Corporation Budget 2026 Live Updates Focus on Roads Water Projecats Debate MP News in Hindi
Indore Budget 2026 Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:10 PM, 08-Apr-2026

महापौर ने पार्षद फौजिया की मानसिकता पर उठाए सवाल

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कुछ लोग गुलामी की मानसिकता के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पार्षद फौजिया शेख अलीम पर आरोप लगाया कि वे वंदे मातरम गाने से बचने के लिए जानबूझकर देर से सदन में पहुंचीं। महापौर ने आगे कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उनकी पार्षदी से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विचार किया जाएगा और आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की जाएगी।
02:05 PM, 08-Apr-2026

कांग्रेस का आधिकारिक रुख स्पष्ट

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने इस मामले पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह किसी सदस्य की व्यक्तिगत राय हो सकती है, लेकिन कांग्रेस के लिए वंदे मातरम और जन गण मन सर्वोच्च हैं। इस विषय में प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत करा दिया गया है और आगे का निर्णय पार्टी स्तर पर लिया जाएगा।

02:04 PM, 08-Apr-2026

वंदे मातरम को लेकर पार्षद फौजिया ने रखा पक्ष

फौजिया शेख ने बाद में कहा कि सदन में जो हुआ, वह उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि संविधान उन्हें इस तरह की छूट देता है। उनके अनुसार, इस्लाम में वे इस प्रकार से वंदे मातरम नहीं कह सकतीं और किसी को भी उन्हें इसे गाने के लिए मजबूर करने का अधिकार नहीं है।

02:04 PM, 08-Apr-2026

सदन में विरोध के बीच बढ़ा था विवाद

लगातार विरोध के माहौल के बीच सभापति मुन्नालाल यादव ने फौजिया शेख को सदन से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया और अपनी सीट पर बैठी रहीं। फौजिया ने कहा कि उन्हें वह एक्ट दिखाया जाए, जिसमें इस तरह बाहर जाने का प्रावधान हो। हालांकि कुछ समय बाद वे स्वयं उठकर सदन से बाहर चली गईं।

01:18 PM, 08-Apr-2026

'सड़क का काम कब शुरू होगा'

पार्षद महेश चौधरी ने चंदन नगर मार्ग के चौड़ीकरण से जुड़ा सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि सड़क का काम कब शुरू होगा। महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर ने कहा कि सड़क के निर्माण के वर्क आर्डर जारी हो गए हैं। सड़क के अलावा ब्रिज भी 60 करोड़ की लागत से बनेगा।
01:07 PM, 08-Apr-2026

पार्षद फौजिया अलीम को सदन से बाहर निकाला

सदन शुरू होने से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम में पार्षद फौजिया शेख अलीम गैरमौजूद थीं। जब उन्होंने सदन में गंदे पानी से जुड़ा सवाल पूछने की कोशिश की तो भाजपा पार्षदों ने फौजिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सभापति की आसंदी तक आ गए। सभापति ने फौजिया को सदन से बाहर जाने को कहा, लेकिन इसके लिए तैयार नहीं हुई, उनका कहना था कि किस नियम के तहत सदन से बाहर किया जा रहा है। कुछ देर बाद वे सदन से बाहर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:54 PM, 08-Apr-2026

सदन में फिर शुरू हुआ हंगामा, लगने लगे नारे

सदन में बजट चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद योजनाओं पर सवाल पूछ रहे थे, तभी फिर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान भाजपा पार्षद वंदे मातरम, जय श्री राम और इस देश में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा के नारे लगाने लगे। इसी दौरान भाजपा पार्षदों ने पार्षद फौजिया शेख पर गंभीर आरोप लगाए और नारे लगाने जारी रखा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर देश अस्मिता से समझौता करने और देश का अपमान करने का आरोप लगाया।
12:43 PM, 08-Apr-2026

लालफीताशाही पर भी उठा सवाल

पार्षद लालबहादुर वर्मा ने कहा कि हमें वार्ड में जनता का रोज सामना करना पड़ता है, लेकिन अफसर द्वारा स्वीकृत फाइलों को मंजूर करने में देरी की जाती है। उनके सवाल का जवाब देते हुए जलर्काय समिति प्रभारी बबलू शर्मा ने बताया कि तीन में से दो लाइनों की फाइल मंजूर कर दी गई है। जल्दी ही काम भी शुरू होगा।
12:32 PM, 08-Apr-2026

कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में पूछा सवाल

पार्षद राजू भदौरिया ने कालोनियों के नियमितीकरण के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अवैध कालोनियों को वैध करने की घोषणा होती है, लेकिन कालोनियों को वैध नहीं किया जाता है।
12:27 PM, 08-Apr-2026

माफी मांगने के बाद शुरू हुई कार्यवाही

हंगामा ज्यादा होता देख कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने मांगी माफी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो पाई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed