{"_id":"69d616f0facb0e90b0078835","slug":"police-fir-against-two-people-including-sub-inspector-for-breaking-into-bhu-hostel-and-attacking-students-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू के छात्रवास में घुस कर छात्रों पर हमला करने वाले दरोगा सहित दो के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू के छात्रवास में घुस कर छात्रों पर हमला करने वाले दरोगा सहित दो के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: पुलिस ने एसआई समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी चाणक्य छात्रवास में धोखे से घुस गए और प्रशांत व उनके दोस्त हर्ष के ऊपर हथियार से हमला कर दिए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बीएचयू के चाणक्य छात्रवास में रह रहे बीए एलएलबी छात्र प्रशांत राज की शिकायत पर एसआई मनोज कुमार निवासी कानपुर, मोहित कुमार और प्रशांत कुमार बीए एलएलबी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने और गाली- गलौज सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
आरोप है कि आरोपी चाणक्य छात्रवास में धोखे से घुस गए और प्रशांत व उनके दोस्त हर्ष के ऊपर हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पूरी घटना छात्रवास में लगे सिसीटीवी में कैद हो गई है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने बताया कि हर्ष और प्रशांत कुमार दोनों छात्रवास के कमरा नंबर 72 में रहते हैं और रूम पार्टनर हैं। आपस में दोनों में कई दिनों से विवाद था। उसी दौरान प्रशांत ने अपने भाई एसआई मनोज कुमार को बुलाया और दोनों में गाली गलौज के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। दरोगा कानपुर के कलेक्टर गंज थाने में तैनात है।