सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Khaki Takes to the Canvas to Spread the Message Against Drug Abuse

Shimla: खाकी ने केनवस पर चित्र बना, दिया नशा नहीं करने का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:22 PM IST
Shimla Khaki Takes to the Canvas to Spread the Message Against Drug Abuse
खाकी के जो हाथ अपराधियों को पकड़ने और समाज की रक्षा करने के लिए उठते हैं, वही हाथ केनवस पर सुंदर चित्र उकेर कर समाज को नई दिशा देने का काम भी करते हैं। गेयटी थियेटर में मंगलवार को शुरू हुई चित्रों की प्रदर्शनी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पुलिस विभाग के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों के सुंदर चित्रों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा था। यह चित्र ही नहीं प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दे रहे थे। 24 घंटे की सख्त ड्यूटी होने के बावजूद इन चित्रों को तैयार करने के लिए किसी ने रातभर जागकर केनवस पर अपनी संवेदनाओं को उकेरा था। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का युवा शक्ति को इन चित्रों के माध्यम से एक ही संदेश दिया है कि नशे जैसी बुराई से बचने के लिए अपने शौक को जिंदा रखिए और ऐसा जरूर कुछ कीजिये जो आपकी सृजनात्मकता को जिंदा रखे। पुलिस कांस्टेबल आसिफ खान, कांस्टेबल हेमंत नेगी, लेडिज कांस्टेबल दीपिका पंडित और बबीता ने बताया कि पुलिस की सख्त ड्यूटी के बावजूद अपने सृजनात्मकता को जिंदा रखने के लिए समय निकालना पड़ता है। ड्यूटी के साथ जैसे ही समय मिलता है, पेंटिंग को पूरा करने का काम भी करते हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने बीयांड द यूनिफार्म प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पुलिस महानिदेशक ने इस दौरान स्पष्ट संदेश दिया कि नशे में संलिप्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। एएसपी शिमला सुनील नेगी ने कहा कि स्कूल के समय से ही चित्रकारी का शौक था लेकिन पुलिस में भर्ती होने के बाद कहीं न कहीं इसके लिए कम समय दे पा रहा था। इसके बावजूद समय निकालकर अपने शौक को जिंदा रखा। आज हमारा प्रदेश चिट्टे जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है। मेरी युवाओं से अपील है कि वह अपने शौक को जिंदा रखें। यह मेडिटेशन की तरह है और आपको बेहतर इंसान बनाता है। आज नशा सामाजिक समस्या बनकर रह गया है। ऐसे में हम सभी को मिलकर इसे हराने के लिए काम करने की जरूरत है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का युवा इस समय चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है। ब्रेकिंग द ओरबिट पेंटिंग इसी तरह के राह से भटके हुए युवाओं के वापस समाज में लौटने की कहानी को बयां करती है। इसमें नशे से पीड़ित बच्चों की घुटन, नशे की लत से बाहर निकलने की जदोजहद और अंधेरे या बुराई के आगे न झुकने तथा नशे की लत को छोड़कर उससे जीतने का रास्ता दिखाती है। प्रदेश के युवाओं से अपील है कि वह इस नशे की बुराई को हराकर जिंदगी को चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यमुनोत्री धाम में बारिश-बर्फबारी, बदले मौसम ने लोगों को चौंकाया

08 Apr 2026

Ujjain News: भस्म आरती में अनोखा रूप, वैष्णव तिलक के साथ गणेश स्वरूप में दिखे बाबा महाकाल

08 Apr 2026

सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, मुक्ताकाशी मंच के पास जेडीए ने की कार्रवाई

08 Apr 2026

Meerut: सरधना में चबूतरे को लेकर हंगामा

07 Apr 2026

Meerut: सूना हुआ सेंट्रल मार्केट, सब बंद

07 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: सीएचसी पर एचपीवी वैक्सीन की शुरुआत, किशोरियों को निशुल्क टीकाकरण

07 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में दिनभर रणनीति बनाते दिखे व्यापारी

07 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: विवि में जूलॉजी इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन

07 Apr 2026

Meerut: सैनफोर्ड अस्पताल से शिफ्ट किए मरीज

07 Apr 2026

Meerut: अशोक स्तंभ के पास बने चबूतरे को लेकर हंगामा, पालिका अधिकारियों से की ध्वस्त करने की मांग

07 Apr 2026

Haridwar: हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दो बसों की हुई भीषण टक्कर

07 Apr 2026

Meerut: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर मवाना से निकली भव्य शोभायात्रा

07 Apr 2026

झुंझुनूं हत्याकांड का खुलासा: इंस्टाग्राम विवाद में युवक की गोली मारकर ली थी जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

07 Apr 2026

फरीदाबाद में जनगणना की तैयारी, 5500 कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

07 Apr 2026

ग्रेटर नोएडा: रजिस्ट्री के साथ मिलेगा एओए चुनाव में मतदान का अधिकार

07 Apr 2026

Report: दिल्ली विधानसभा से संसद की ओर जा रहा था सरबजीत, एनपीआर कैमरे से पकड़ा गया

07 Apr 2026

फरीदाबाद: 80 वर्षीय धर्मपाल खटाना ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो पदक

07 Apr 2026

सीए फाइनल परीक्षा प्रणाली में बदलाव, मई 2026 से साल में दो बार होगी परीक्षा

07 Apr 2026

हाथरस में तेज हवा-बारिश से टूटे पेड़, गिरी फसल, आम जन के साथ किसान भी परेशान

07 Apr 2026

हाथरस के बुजुर्ग किसान बोले-जीवन में पहले कभी नहीं देखा कुदरत का ऐसा कहर

07 Apr 2026

Video: खाकी ने केनवस पर चित्र बना दिया नशा नहीं करने का संदेश, एएसपी सुनील नेगी ने किन्नाैरी संस्कृति को किया प्रदर्शित

07 Apr 2026

करनाल: बारिश से अनाज मंडी में पड़ी गेहूं भीगी, किसानों को हुई भारी परेशानी

07 Apr 2026

कानपुर: बिरहर में गेहूं खरीद का बुरा हाल, केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर किसान

07 Apr 2026

झज्जर: बारिश में भीगी अनाज मंडी में खुले में रखी फ़सल, तिरपाल से हुआ बचाव

कानपुर: सीएचसी परिसर में सफाई कर्मचारी के पति ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

07 Apr 2026

कानपुर: नरवल में आग से बचाव का 'गुरुमंत्र', ग्रामीणों ने सीखे सुरक्षा के तरीके

07 Apr 2026

अलीगढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, किसानों के अरमानों पर फिर पानी

07 Apr 2026

आंधी-बारिश व ओलावृष्टि ने तोड़े बागवान के अरमान, अतरौली के गनियावली से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

07 Apr 2026

Pilibhit: डीएम के लिए पहले कहे अपशब्द, फिर मांगी माफी, आरोपी किसान नेता गिरफ्तार

07 Apr 2026

कानपुर: तेज आंधी ने उड़ाई धूल, झमाझम बारिश के साथ बदला मौसम

07 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed