सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former Minister Kaul Singh's Remarks in Mandi: Says Virbhadra Model Was Better Than Sukhu's

Video: मंडी में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का बयान, बोले- सुक्खू से बेहतर था वीरभद्र मॉडल

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

 पूर्व मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका मॉडल अधिक प्रभावी था। वीरभद्र सिंह के समय फाइल पर अप्रूव लिखते ही आदेश तुरंत लागू हो जाते थे। 

Former Minister Kaul Singh's Remarks in Mandi: Says Virbhadra Model Was Better Than Sukhu's
पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में अपनी ही सरकार के दौरान काम नहीं हो रहे हैं, इससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। पूर्व मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका मॉडल अधिक प्रभावी था। वीरभद्र सिंह के समय फाइल पर अप्रूव लिखते ही आदेश तुरंत लागू हो जाते थे। जबकि, अब मुख्यमंत्री के अप्रूव के बाद भी फाइलें तीन-तीन माह तक लंबित रहती हैं। जबकि बीच भाजपाई हाथों हाथ ऑर्डर ले आते हैं।

Trending Videos


 

जिला मुख्यालय के साथ लगते बिजणी में कार्यक्रम के दौरान कौल सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर काम अटक रहे हैं और मुख्यमंत्री की मंजूरी के बावजूद निर्णय लागू नहीं हो पा रहे। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि द्रंग क्षेत्र के स्कूलों के लिए भेजे गए प्राचार्यों के नामों में भी बदलाव कर दिए गए, इससे स्थानीय जरूरतों की अनदेखी हुई। बांधी के बजाए एक प्राचार्य को काजा के किब्बर भेज दिया गया। क्षेत्र के कई स्कूलों में अभी भी शिक्षकों की कमी है और पदोन्नत शिक्षकों को बाहर भेज दिया गया है। लोग समस्याएं लेकर जब उनके पास आते हैं, तो उन्हें केवल पत्र लिखने तक सीमित रहना पड़ता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे को उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed