सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt Closes 24 More Schools with Zero Student Enrollment; Notification Issued

Himachal: राज्य सरकार ने शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 24 और स्कूलों को किया बंद, अधिसूचना जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 24 और स्कूलों को बंद कर दिया है।

Himachal Govt Closes 24 More Schools with Zero Student Enrollment; Notification Issued
शून्य विद्यार्थी संख्या वाले स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 24 और स्कूलों को बंद कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 19 प्राइमरी और पांच मिडिल स्कूल डी-नोटिफाई किए गए हैं।  बंद किए गए स्कूलों के शिक्षण और गैर शिक्षण स्फाफ, आधारभूत संरचना, कार्यालय अभिलेख और अन्य स्टॉक आदि को शिफ्ट करने का कार्य 17 अगस्त 2024 और 11 सितंबर 2025 के माध्यम से पहले ही जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा।

Trending Videos


बंद किए स्कूलों में शिमला जिले के 16, सिरमाैर तीन, सोलन एक और लाहाैल-स्पीति के चार स्कूल शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार इन स्कूलों में एक भी बच्चा पंजीकृत नहीं था। इस वजह से स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकार का तर्क है कि जिन स्कूलों में छात्र ही नहीं हैं, उन्हें चलाए रखना संसाधनों की बर्बादी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed