सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt Closes 24 More Schools with Zero Student Enrollment; Notification Issued

Himachal: राज्य सरकार ने शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 24 और स्कूलों को किया बंद, अधिसूचना जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 24 और स्कूलों को बंद कर दिया है।

Himachal Govt Closes 24 More Schools with Zero Student Enrollment; Notification Issued
शून्य विद्यार्थी संख्या वाले स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के शून्य नामांकन वाले 24 और प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल बंद कर दिए हैं। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान भी इन स्कूलों में दाखिले नहीं बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने डी-नोटिफाई कर दिया है। शिमला जिला में सबसे अधिक 16, लाहौल-स्पीति में 4, सिरमौर में 3 और सोलन में एक स्कूल बंद हुआ है। इन स्कूलों में कार्यरत स्टाफ को अब अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। प्रदेश में अब तक कम नामांकन वाले करीब 1260 स्कूल मर्ज या बंद किए जा चुके हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने स्कूल बंद किए
शिक्षा सचिव की ओर से अधिसूचना के अनुसार 19 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिमला जिले के टिक्कर, कुमारसैन, ठियोग, सराहन बुशहर, नेरवा, कुपवी, रामपुर, सुन्नी, रंसर, जुब्बल और छौहारा शिक्षा खंड के स्कूल शामिल हैं। सिरमौर जिले के राजगढ़, नारग और सुरला ब्लॉक के स्कूल हैं, जबकि सोलन के कंडाघाट ब्लॉक का एक स्कूल भी बंद किया गया है। पांच मिडल स्कूलों में शिमला के सराहन बुशहर ब्लॉक का एक स्कूल, लाहौल-स्पीति के उदयपुर और केलांग क्षेत्र के चार स्कूल शामिल हैं।

शिक्षा सचिव ने ये कहा
शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि इन स्कूलों में लंबे समय से एक भी छात्र नामांकित नहीं है, ऐसे में इन स्कूलों को बंद किया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इन स्कूलों के शिक्षकों, गैर-शिक्षण स्टाफ, भवन, रिकॉर्ड और अन्य सामग्री का स्थानांतरण पहले से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed