{"_id":"69d63cb504d0020b0a07d228","slug":"sudhir-sharma-says-senior-leaders-helpless-against-the-cm-army-of-friends-feeling-suffocated-within-congress-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सुधीर शर्मा बोले- मुख्यमंत्री की मित्र सेना के आगे वरिष्ठ नेता बेबस, कांग्रेस में महसूस कर रहे घुटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सुधीर शर्मा बोले- मुख्यमंत्री की मित्र सेना के आगे वरिष्ठ नेता बेबस, कांग्रेस में महसूस कर रहे घुटन
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद को घुटन के माहौल में महसूस कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के भीतर हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं है। जिस कांग्रेस ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता हासिल की थी, वही आज व्यवस्था पतन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन दोनों के भीतर गहरी अंतर्कलह और असंतोष साफ दिखाई दे रहा है।
Trending Videos
बुधवार को जारी बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद को घुटन के माहौल में महसूस कर रहे हैं। उनकी स्थिति नाम के नेता की रह गई है। आज हालत यह है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के काम तक नहीं हो पा रहे। सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार अब मुख्यमंत्री, उनकी मित्र सेना औार कुछ चुनिंदा लोगों के इर्द-गिर्द सिमट गई है। अब निर्णय योग्यता से नहीं, बल्कि नजदीकियों के आधार पर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं के बयान खुद इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि पार्टी के भीतर समन्वय पूरी तरह खत्म हो चुका है और नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का यह दौर अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता इस अव्यवस्था और अहंकार की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।