सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Chamba Rocks fall from hillside onto HRTC bus passengers were on board Watch video

हिमाचल प्रदेश: एचआरटीसी की बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, सवार थी करीब 20 सवारियां; अगला टायर सड़क से बाहर निकला

संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Apr 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं। बस में करीब 20 सवारियां थीं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Chamba Rocks fall from hillside onto HRTC bus passengers were on board Watch video
एचआरटीसी बस पर गिरे पत्थर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर (HP-73-8780) अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत, ये रही कि पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकाल में ब्रेक लगा बस रोक दी। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

Trending Videos




बताया कि जा रहा है कि जिस समय बस पर पत्थर गिरे उस समय बस में 20 के करीब सवारियां मौजूद थी। बुधवार सुबह के समय यह घटना हुई। बस से उतर सवारियों ने बस का टायर देखा तो उन्होंने बस चालक का अनमोल जिंदगियां बचाने पर उनका आभार जताया। सवारियों में अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमारने बताया कि रोजाना वे इसी बस में क्षेत्र में आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भी समय पर वह बस में सवार होकर जा रहे थे। अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। ऐन मौके पर चालक ने ब्रेक लगा कर सवारियों को बस से नीचे उतारा। जिससे सवारियां बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस कुछ पल के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई थी और गहरे नाले की दिशा में बढ़ने लगी। हालांकि, क्रैश बैरियर ने बस को रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि क्रैश बैरियर न होता, तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी। घटना पिछले करीब 12 घंटे से क्षेत्र में जारी लगातार बारिश के कारण हुई, जिससे पहाड़ों से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed