{"_id":"69d548fa36b3c456040a9b1c","slug":"the-government-bus-ran-out-of-fuel-after-15-minutes-of-rammat-chamba-news-c-88-1-cmb1003-179726-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मरम्मत के 15 मिनट बाद हांफ गई सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मरम्मत के 15 मिनट बाद हांफ गई सरकारी बस
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एचआरटीसी की वर्कशॉप से मरम्मत के बाद रूट के लिए रवाना हुई बस 15 मिनट का सफर तय करने के बाद ही खराब हो गई। अचानक बस के सिलेंसर से काला धुआं निकलने लगा। लिहाजा, बस में सवार करीब 30 यात्री तुरंत बस से बाहर निकल आए। यात्रियों का कहना है कि बस अचानक खराब हो गई और सिलेंसर काला धुआं छोड़ने लगा। कुछ समय बाद दूसरी बस मौके पर पहुंची और यात्रियों को आगामी सफर के लिए रवाना किया गया। बस खराब होने के कारण यात्रियों को दिक्कतें पेश आईं।
जानकारी के अनुसार इस बस का चंबा बस स्टैंड से चंडीगढ़ निकलने का समय सुबह 8:15 बजे है लेकिन यह बस 9:10 बजे वर्कशॉप से निकली। यात्रियों को बस में बैठने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। उम्मीद की जा रही थी कि अब वे बिना किसी परेशानी के अपनी मंजिल के लिए रवाना होंगे लेकिन, बस उदयपुर-सरू के बीच 15 मिनट का सफर तय करने के बाद ही खराब हो गई। यात्रियों अमरिंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुनील कुमार, उत्तम चंद, केशव राम, देवी चंद आदि ने बताया कि एचआरटीसी चंबा की हालत बेहद खराब हो गई है। खराब बसों के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। सरकार को जल्द ही इस ओर ध्यान देना चाहिए।
डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि बस खराब होने के बाद दूसरी बस मौके पर भेजी गई थी। प्रबंधन बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।
Trending Videos