सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Enthusiasm to take admission in CBSE government schools

Chamba News: सीबीएसई सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए उत्साह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm to take admission in CBSE government schools
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित हुए सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। करीब आठ दिन से चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान 2245 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले ले लिया है। विद्यार्थी काफी संख्या में प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं। कक्षा वार प्रवेश प्रक्रिया का आंकड़ा तैयार करने में विभाग जुटा हुआ है। अब तक हुई प्रवेश प्रक्रिया में लड़कियों की संख्या सबसे अधिक है जबकि छात्रों का आंकड़ा कम है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार सीबीएसई में शामिल हुए सात सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया एक अप्रैल से जारी है। दस अप्रैल तक यह प्रवेश प्रक्रिया दारी रहेगी। हालांकि, इसके बाद प्रबंधन इस तिथि को बढ़ा भी सकता है। बाल वाटिका प्रथम से लेकर जमा दो तक प्रवेश लिया जा रहा है। बहरहाल, विभाग की ओर से प्रतिदिन इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित किया गया है। इसके लिए जिले के सात स्कूलों को मान्यता मिली है। बहरहाल, यहां प्रवेश प्रक्रिया जारी की है। कुल मिलाकर एचपी बोर्ड से सीबीएसई में शामिल हुए सरकारी स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया रफ्तार से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि अब तक 2245 विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल कर लिया है। जिले के सात स्कूलों को सीबीएसई मान्यता मिली है। छात्राओं की संख्या अब तक प्रवेश प्रक्रिया में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed