{"_id":"69d5f4b05795c41c16002cd9","slug":"father-and-son-murdered-following-pickup-robbery-bodies-dumped-in-forest-in-shamli-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पिकअप लूट के बाद बाप-बेटे का कत्ल, जंगल में फेंक दी दोनों की लाश; कातिलों ने ये बात कहकर बुक कराई थी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिकअप लूट के बाद बाप-बेटे का कत्ल, जंगल में फेंक दी दोनों की लाश; कातिलों ने ये बात कहकर बुक कराई थी गाड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के शामली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। संभल जिले के बाप-बेटे की पिकअप लूट के बाद बदमाशों ने कत्ल कर दिया। आरोपियों ने दोनों की लाश जंगल में फेंक दी। आरोपी पिकअप गाड़ी बुक कराकर ले गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव बरामद किए गए हैं।
shamli murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
संभल के धनारी थाना इलाके के गांव मलुआ के घेर भिरावटी निवासी पिकअप चालक नरेश (40) व उनके बेटे भीमसैन (22) के शव शामली के गांव का बड़ौत के जंगल में मिले हैं। इन शवों तक संभल पुलिस एक आरोपी की निशानदेही पर पहुंची है। एक आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसने हत्या कर शव फेंकने की बात तो स्वीकार की लेकिन वह यह नहीं बता पा रहा था कि शव फेंके कहां हैं।
सूत्रों का कहना है कि दो अप्रैल की देर रात ही पिता-पुत्र की हत्या कर दी थी। यह वारदात पिकअप गाड़ी लूटने के इरादे से की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक संभल पुलिस ने नहीं की है। मौत का कारण भी पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।
Trending Videos

नरेश की पत्नी गीता ने बताया कि उनके पति खेती किसानी के साथ पिकअप गाड़ी चलाते थे। दो अप्रैल को रिश्तेदार की भैंस लेकर कैलादेवी थाना इलाके के गांव अमरावती गए थे। वहां दो अज्ञात लोग मिले थे जिन्होंने मेरठ से मजदूर लाने की बात कहते हुए पिकअप बुक की थी।
इस दौरान जिस भैंस को लेकर गए थे वह बिकी नहीं तो उसको छोड़ने के लिए पहले गांव आए थे। इसके बाद दोबारा गए थे। आरोपियों ने कॉल कर सौंधन बुलाया था। इसके बाद सौंधन पहुंचे और आरोपियों के साथ मेरठ के लिए रवाना हो गए थे। गीता ने बताया कि दो अप्रैल की रात 10 बजे तक कॉल पर बात हुई थी लेकिन उसके बाद संपर्क नहीं हुआ।
मेरठ के रास्ते में टोल प्लाजा तक दिखी पिकअप
परिजनों ने बताया कि 3 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो मेरठ के रास्ते में पड़ने वाले एक टोल प्लाजा पर पिकअप गाड़ी गुजरती हुई दिखाई दी। इस टोल प्लाजा से आगे किसी कैमरे में गाड़ी नहीं आई। परिजनों का कहना है कि रास्ते में किसी संपर्क मार्ग से आरोपी गाड़ी ले गए और शामली में घटना को अंजाम दे दिया।

कॉल डिटेल्स से मिली पुलिस को मदद, रहस्यमयी ढंग से वारदात अंजाम देना चाहते थे आरोपी
नरेश की पिकअप बुक करने वाले आरोपी दो थे। वह मिले तो अमरावती गांव में थे लेकिन बाद में सौंधन आने के लिए नरेश को कॉल कर कहा था। यही महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिला था। इसके आधार पर ही एक आरोपी को हिरासत में लिया और छानबीन की।

सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोपी ने गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने बताया कि वारदात रात के अंधेरे में अंजाम दी थी। इसलिए सही जगह नहीं पता कि शव कहां पड़े हैं। मंगलवार को जब शव तक पुलिस पहुंची तो वह खराब हो चुके थे।
पुलिस की प्राथमिक जांच पड़ताल की सभी निशानी से शव पिता-पुत्र के होने की पुष्टि हो गई है। परिजनों के द्वारा पुष्टि की जानी बाकी है। शामली के एएसपी सुमित शुक्ला ने पिता-पुत्र के ही शव होने की पुष्टि की है। साथ ही निशानदेही पर शव बरामद किए हैं। इसकी जानकारी दी है।
पिकअप लूट के बाद की गई हत्या
पुलिस के पिकअप का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि पिकअप लूटने के बाद ही हत्या की। हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एएसपी के अनुसार संभल पुलिस की पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।