सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mother and Son Die of Heart Attack in Sherpur, Hathras

एक ही रात में बुझ गए दो दीपक: बेटे की मौत के सदमे में मां की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में छाया मातम

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 08 Apr 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

राजकुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने पीछे दो छोटे भाइयों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से जहां बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं मां की मौत ने परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।

Mother and Son Die of Heart Attack in Sherpur, Hathras
हार्ट अटैक से मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार की रात एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटी, जिसने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ राजू (41) की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। लेकिन इस दुखद खबर का दर्द यहीं नहीं थमा। जैसे ही उनका शव घर पहुंचने पर मां राजवती देवी को बेटे की मौत का पता चला, वह यह आघात सहन नहीं कर सकीं और उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया। देखते ही देखते एक ही रात में मां और बेटे, दोनों की जिंदगी की डोर टूट गई।

Trending Videos


बताया जाता है कि मंगलवार शाम राजकुमार को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सादाबाद ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। तमाम प्रयासों के बावजूद आगरा में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। जब रात में उनका शव गांव पहुंचा, तो घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां राजवती देवी का दिल टूट गया। पुत्र वियोग का यह असहनीय दुख उन्हें भीतर तक झकझोर गया और कुछ ही क्षणों में उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने पीछे दो छोटे भाइयों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से जहां बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं मां की मौत ने परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।

बुधवार सुबह जब एक ही घर से मां और बेटे की अर्थियां उठीं, तो पूरा शेरपुर गांव गमगीन हो उठा। हर आंख नम थी, हर दिल भारी-और हर जुबां पर बस यही सवाल था कि आखिर इतना बड़ा दुख एक ही परिवार पर क्यों टूटा। गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, और हर कोई इस असहनीय पीड़ा को महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed