{"_id":"69d5796b6a0988a2110ec7b1","slug":"wait-for-bus-stand-to-end-two-hectares-of-land-allotted-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-104707-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खत्म होगा बस स्टैंड का इंतजार, मिली दो हेक्टेयर भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खत्म होगा बस स्टैंड का इंतजार, मिली दो हेक्टेयर भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Archive
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के लिए क्षेत्रवासियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो जाएगा। जीटी रोड पर अलीगढ़ की तरफ रतनपुर कृषि फार्म की दो हेक्टेयर जमीन कृषि विभाग ने बस स्टैंड निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को हस्तांतरित कर दी है। इसके साथ ही इस जमीन पर बस स्टैंड बनने का रास्ता साफ हो गया है।
बात दें कि नगर में रोडवेज का बस स्टैंड न होने के कारण यात्रियों को रोडवेज बसें पकड़ने के लिए भटकना पड़ता है। इसके अभाव में बसों के चालक-परिचालक भी यात्रियों को कहीं भी उतार जाते हैं। यात्रियों को कभी एटा रेलवे फाटक पर, कभी जलेसर रोड बस स्टैंड, कभी पुराने बस स्टैंड तो कभी पंत चौराहे पर रोडवेज बसों से चढ़ना-उतरना पड़ता था।
खासकर तेज गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड के दिनों में यात्रियों के लिए खुले में खड़े रहकर बसों का इंतजार करना बेहद मुश्किल रहता है। रात के अंधेरे में सुनसान जगहों पर बसों का इंतजार करते वक्त यात्रियों को आपराधिक घटना होने का डर सताता रहता है। कई बार बस स्टैंड निर्माण की मांग उठी और लोगों ने आंदोलन भी किए, लेकिन कोई उपयुक्त जगह न मिलने के कारण बस स्टैंड का प्रोजेक्ट लटका रहा।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पहले महामई सलामत नगर ग्राम सभा की जमीन बस स्टैंड के लिए ठीक पाई गई, लेकिन बाद में पता चला कि ग्राम सभा की जमीन सरकार को तो दी जा सकती है, निगम को नहीं, इसलिए मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब रतनपुर कृषि फार्म पर दो हेक्टेयर भूमि कृषि विभाग ने परिवहन निगम को दे दी है। शीघ्र ही इस जमीन पर बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो जाएगा।
बस स्टैंड बनने से लोगों की आवागमन की समस्या समाप्त हो जाएगी। अब यात्री आसानी से बस स्टैंड से बस पकड़कर कहीं की भी यात्रा कर सकेंगे।
-कन्हैया वार्ष्णेय, फार्मेसी स्वामी
बस स्टैंड की मांग काफी समय से की जा रही थी। अब इसके बनने से जहां जीटी रोड तक आवागमन सुगम हो जाएगा, वहीं जिस जगह यह बस स्टैंड बनेगा, उसके आसपास रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
-प्रवीन वार्ष्णेय डाॅबी भाई, व्यापारी नेता
कई दशक बाद क्षेत्र में बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ होने से स्थानीय यात्रियों के लिए आसानी हो जाएगी। इस सुविधा का लाभ क्षेत्र के हजारों यात्री उठा सकेंगे।
-मित्रेश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र एकता मंच
जब से हाईवे बना है, तब से रोडवेज की बसें नगर के मध्य से होकर कम ही गुजरती हैं। इस कारण यात्रियों को अलीगढ़, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
-गौरव वार्ष्णेय, युवा
Trending Videos