{"_id":"69d819e441843e029e0574bf","slug":"kalka-train-will-no-longer-be-superfast-fare-concession-to-be-granted-hathras-news-c-56-1-hts1003-146968-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुपरफास्ट नहीं रहेगी कालका, किराये में मिलेगी रियायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुपरफास्ट नहीं रहेगी कालका, किराये में मिलेगी रियायत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
हावड़ा से कालका के बीच चलने वाली कालका एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट श्रेणी में नहीं रहेगी। रेलवे ने 15 अप्रैल से इस ट्रेन के संचालन में बदलाव करते हुए इसे सुपरफास्ट श्रेणी से हटाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को किराये में राहत मिलेगी।
अब तक यह ट्रेन 12312/11 नंबर से संचालित होती थी, जिसे बदलकर 13051/52 कर दिया गया है। सुपरफास्ट श्रेणी से हटने के बाद यात्रियों को सुपरफास्ट शुल्क नहीं देना होगा, जिससे यात्रा पहले की तुलना में सस्ती हो जाएगी। इस बदलाव का सीधा लाभ रोजाना सफर करने वाले और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को मिलेगा। साथ ही न्यूनतम किलोमीटर की बाध्यता समाप्त होने से कम दूरी के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
रेलवे के इस निर्णय को यात्रियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। खासतौर पर हाथरस सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब कम किराये में बेहतर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
सुपरफास्ट से एक्सप्रेस में तब्दील होने के बाद सामान्य श्रेणी में 15 रुपये तक कम होंगे, वहीं स्लीपर में 20 रुपये व अन्य एसी श्रेणी में 30 रुपये सुपरफास्ट चार्ज कम हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि नई सुविधा से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
Trending Videos