{"_id":"69d8a1ba0ba6fb51240988e7","slug":"one-killed-as-car-collides-with-bike-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर में एक की मौत, चालक फरार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर में एक की मौत, चालक फरार, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
खजान सिंह अपने रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होकर सादाबाद लौट रहे थे।सादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खजान सिंह सड़क पर गिर पड़े, इसी दौरान कार चालक ने लापरवाही बरतते हुए वाहन को उनके सिर के ऊपर से निकाल दिया।
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया।
Trending Videos
मृतक के साले प्रमोद कुमार निवासी गंगानगर सादाबाद ने कोतवाली में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच अप्रैल को मेरे बहनोई ग्राम रदोई थाना बल्देव (मथुरा) निवासी खजान सिंह अपने रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होकर सादाबाद लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर गगन (15) पुत्र प्रमोद कुमार भी सवार था। जैसे ही वे डीसी पब्लिक स्कूल नौगवां के पास पहुंचे, तभी सादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर के बाद खजान सिंह सड़क पर गिर पड़े, इसी दौरान कार चालक ने लापरवाही बरतते हुए वाहन को उनके सिर के ऊपर से निकाल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि साथ में सवार किशोर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।