सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A moving car caught fire in Mursan

Hathras News: चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जलकर हुई राख, बाल-बाल बचे सवार

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 12 Apr 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार

रास्ते में चलती गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। गाड़ी रोककर जांच की तो धुआं शांत हो गया। कुछ दूर चलने के बाद फिर तेजी से धुआं निकलने लगा। गाड़ी का बोनट खोलकर देखा तो इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हुई थी।

A moving car caught fire in Mursan
गांव रायक के पास जलती कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरसान कस्बा के इगलास मार्ग पर गांव रायक के निकट एक चलती कार में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची गई और घटना के बारे में छानबीन की।

Trending Videos


कार में सुमित निवासी नूरपुर बरौली थाना जवां अलीगढ़ और उनका दोस्त आकाश निवासी नूरपुर सवार थे। सुमित का कहना है कि वह मुरसान के गांव बर्द्धवारी में बहनोई संजय कौशिक के यहां से अपनी बहन को बुलाने जा रहे थे। मुरसान पहुंचने से पहले गांव रायक के पास गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। उन्होंने गाड़ी रोककर जांच की तो धुआं शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर चलने के बाद फिर तेजी से धुआं निकलने लगा। युवकों ने बोनट खोलकर देखा तो इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हुई थी। दोनों युवकों ने पानी और रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी और उसने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक वह मौके पर नहीं पहुंची। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कोतवाली प्रभारी वीरेेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड भी बुला ली गई, जिसने आग बुझा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed