{"_id":"69db481abc219a2d02059cae","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-semester-exams-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: सेमेसटर परीक्षाएं 16 अप्रैल से, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा, आवाज की भी होगी रिकॉर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: सेमेसटर परीक्षाएं 16 अप्रैल से, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा, आवाज की भी होगी रिकॉर्डिंग
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार
परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे, जो सीधे विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा या निगरानी में रुकावट होने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई होगी।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होगी। परीक्षा केंद्रों पर होने वाली आवाज की रिकॉर्डिंग भी जाएगी।
Trending Videos
नोडल केंद्र और परीक्षा केंद्रों के प्राचार्यों को प्रश्नपत्रों की सील बंडलों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। बंडल खोलने से पहले उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्नपत्र सही तिथि और कोड के ही हैं। परीक्षा में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को बैठने की अनुमति होगी, जिनके पास वैध प्रवेश पत्र होगा। इसके साथ ही हर पाली में उपस्थित, अनुपस्थित और यूएफएम (नकल प्रकरण) से जुड़े परीक्षार्थियों का ऑनलाइन विवरण एक घंटे के भीतर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे, जो सीधे विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा या निगरानी में रुकावट होने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रश्नपत्र खोलते समय वीडियो रिकॉर्डिंग करना और उसकी सीडी विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना भी जरूरी होगा।
उत्तर पुस्तिकाओं के साथ उपस्थिति पत्रक की मूल प्रति विश्वविद्यालय भेजी जाएगी, जबकि कार्बन कॉपी महाविद्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी। जहां एक से अधिक महाविद्यालयों के केंद्र बनाए गए हैं, वहां परीक्षार्थियों को मिश्रित रूप से बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। ओएमआर शीट की दूसरी प्रति परीक्षार्थी को दी जाएगी।
परीक्षा में बैठेंगे 2.47 लाख परीक्षार्थी
सम सेमेस्टर की परीक्षा में दो लाख 44 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा के लिए 193 केंद्र बनाए गए हैं। 14 नोडल केंद्र बनाए जाएंगे। अलीगढ़ में छह नोडल, 80 परीक्षा केंद्र और 121876 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एटा में तीन नोडल केंद्र बनाए जाएंगे। 53 परीक्षा केंद्र और 52443 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाथरस में तीन नोडल, 31 परीक्षा केंद्र और 37158 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कासगंज में दो नोडल, 29 परीक्षा केंद्र और 35567 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।