सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of bridges and overbridges in Aligarh-Hathras, Etah and Kasganj

Good News: अलीगढ़-हाथरस, एटा और कासगंज में 200 करोड़ रुपये से बनेंगे पुल और ओवरब्रिज

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 12 Apr 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने इन परियोजनाओं का विस्तृत विवरण जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को सौंप दिया है। शिलान्यास और लोकार्पण की कवायद तेज हो गई है।

Construction of bridges and overbridges in Aligarh-Hathras, Etah and Kasganj
राज्य सेतु निगम द्वार पुल का निर्माण - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में यातायात को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 200 करोड़ रुपये की योजनाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन रुपयों से मंडल में पुल और आरओबी का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने इन परियोजनाओं का विस्तृत विवरण जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को सौंप दिया है। शिलान्यास और लोकार्पण की कवायद तेज हो गई है।

Trending Videos


सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक मोहित कुमार के अनुसार आलमपुर-सांकरा मार्ग पर निचली गंगा नहर पर बने सेतु का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। 15.25 करोड़ की लागत से तैयार इस पुल पर वर्तमान में यातायात भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही एक औपचारिक समारोह के माध्यम से इसका लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सेतु निगम ने सात नई बड़ी परियोजनाओं की सूची जारी की है। इनका शिलान्यास जल्द ही प्रस्तावित है। इसमें अलीगढ़ के अतरौली और छर्रा विधानसभा क्षेत्रों में काली नदी पर दो नए सेतुओं का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

कासगंज में दो विशाल रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) प्रस्तावित हैं। पहला, मैनपुरी-अलीगढ़-पटियाली मार्ग पर (84.13 करोड़ रुपये) और दूसरा कासगंज-फर्रुखाबाद रेल सेक्शन पर (75.05 करोड़ रुपये) बनाया जाएगा। एटा में अलीगंज क्षेत्र में काली नदी पर 27.44 करोड़ रुपये की लागत से एक नया सेतु बनाया जाएगा। हाथरस के सिकंदराराऊ के खिजलपुर माजरा में काली नदी पर 22.42 करोड़ रुपये की लागत से सेतु निर्माण की योजना है।

इन पुलों और ओवरब्रिजों के निर्माण से मंडल के चारों जिलों के बीच न केवल दूरी कम होगी, बल्कि रेल फाटकों पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से स्थानीय व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी। - मोहित कुमार, परियोजना प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed