{"_id":"69db656e3b882202a506d181","slug":"transfer-of-judicial-officers-in-aligarh-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सालाना तबादला आदेश जारी, कई एडीज-मजिस्ट्रेट के हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सालाना तबादला आदेश जारी, कई एडीज-मजिस्ट्रेट के हुए तबादले
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार
कई एडीजे और मजिस्ट्रेट के तबादले हुए हैं। सहारनपुर से एडीजे अराधना कुशवाहा को एडीजे अलीगढ़, हापुड़ से एडीजे विपिन कुमार द्वितीय को एडीजे अलीगढ़, एडीजे प्रथम प्रतिभा सक्सेना द्वितीय को अलीगढ़ में ही एडीजे विशेष एससी-एसटी न्यायालय, इस पद पर तैनात तोष कुमार शर्मा को अलीगढ़ में ही एडीजे बनाया है।
तबादले
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
हाईकोर्ट स्तर से न्यायिक अधिकारियों का सालाना तबादला आदेश जारी किया गया है। इस क्रम में दीवानी न्यायालय के कई एडीजे व मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। एडीजे परिवार न्यायालय ललिता गुप्ता को एडीजे गाजियाबाद, एडीजे परिवार न्यायालय ज्ञानेंद्र सिंह द्वितीय को एडीजे लखनऊ, एडीजे-14 अमित कुमार तिवारी को एडीजे विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन वाराणसी नियुक्त किया गया है।
Trending Videos
एडीजे परिवार न्यायालय गोंडा से हरेंद्र कुमार ओझा को एडीजे अलीगढ़, एडीजे विशेष पॉक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार राम को यहां से एडीजे परिवार न्यायालय मऊ, सोनभद्र से एडीजे फास्ट ट्रैक अर्चना रानी को एडीजे परिवार न्यायालय अलीगढ़, अलीगढ़ में ही एडीजे विशेष गैंगस्टर पारुल अत्री को एडीजे परिवार न्यायालय अलीगढ़, अलीगढ़ से एडीजे-6 नवल किशोर सिंह को एडीजे बाराबंकी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर से एडीजे अराधना कुशवाहा को एडीजे अलीगढ़, हापुड़ से एडीजे विपिन कुमार द्वितीय को एडीजे अलीगढ़, एडीजे प्रथम प्रतिभा सक्सेना द्वितीय को अलीगढ़ में ही एडीजे विशेष एससी-एसटी न्यायालय, इस पद पर तैनात तोष कुमार शर्मा को अलीगढ़ में ही एडीजे, अलीगढ़ में ही एडीजे-द्वितीय राकेश वशिष्ठ को यहीं एडीजे विशेष ईसी एक्ट व इस पद पर तैनात संजय कुमार यादव प्रथम को अलीगढ़ में ही एडीजे नियुक्त किया गया है।
इसी तरह मजिस्ट्रेट स्तर पर हुए तबादलों के क्रम में मिर्जापुर से सिविल जज जूडी मीना अख्तर को अलीगढ़ कोल, इस पद पर तैनात यशस्वी सिंह को जेएम, जेएम ज्योति वर्मा को सिविल जज जूडी हवाली, इस पद पर तैनात विजय चौधरी को जेएम, इस पद पर तैनात महिमा सिंह को अपर सिविल जज जूडी, इस पद पर तैनात अल्का सिंह को जेएम, गाजियाबाद से अपर सिविल जज जूडी प्रतिभा को सिविल जज जूडी खैर बनाया गया है।