{"_id":"69db39964519e05254016f8b","slug":"hathras-gets-two-new-ac-buses-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लंबे इंतजार के बाद मिलीं दो नई एसी बसें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लंबे इंतजार के बाद मिलीं दो नई एसी बसें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
अब तक हाथरस के यात्रियों को एसी बसों के लिए अन्य डिपो की बसों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन नई बसों के आने से स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
एसी बस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से हाथरस डिपो को लंबे इंतजार के बाद दो नई एसी बसें मिल गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बढ़ती गर्मी के बीच अब लोगों को आरामदायक यात्रा का विकल्प मिल सकेगा।
Trending Videos
अब तक हाथरस के यात्रियों को एसी बसों के लिए अन्य डिपो की बसों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन नई बसों के आने से स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे दैनिक यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। परिवहन विभाग के अधिकारी इन बसों के संचालन के लिए उपयुक्त रूट तय करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही इन बसों को विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि अभी इन बसों को पेंट आदि के अलीगढ़ भेजा गया है, वहां से कुछ कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद हम इनका संचालन कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि निश्चित तौर पर एसी बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि विभाग की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।