{"_id":"69db446120493709480e7f6b","slug":"assault-and-attack-on-a-young-man-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मारपीट और घर में घुसकर हमला, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मारपीट और घर में घुसकर हमला, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार
युवक ने आरोप लगाया है कि वॉलीबॉल खेलने के बाद घर लौट रहा था । रास्ते में आरोपी ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने बेटों को बुला लिया। वह किसी तरह आरोपियों से बचकर घर लौट आए। घर आकर आरोपियों ने खाना खाते समय उन्हें लात-घूंसों से पीटा और लाठी-डंडों से हमला किया।
कोतवाली मुरसान, हाथरस
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
मुरसान में एक युवक ने मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कौशल किशोर निवासी मोहल्ला मढ़ैया ने कहा है कि 6 अप्रैल की शाम करीब छह बजे वह जीएसएएस इंटर कॉलेज के ग्राउंड में वॉलीबॉल खेलने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में रामकिशन ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने बेटों को बुला लिया। वह किसी तरह आरोपियों से बचकर घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि घर आकर रामकिशन, उसके पुत्र संजय और धर्मवीर ने खाना खाते समय उन्हें लात-घूंसों से पीटा और लाठी-डंडों से हमला किया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।