सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Theft from two houses in one night, furnace locks broken

Hathras News: एक ही रात में दो घरों से चोरी, भट्ठे के ताले तोड़े

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Theft from two houses in one night, furnace locks broken
चोरी के बाद बिखरा सामान। 
विज्ञापन
थाना सासनी गेट क्षेत्र की संस्कार सिटी में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर दो घरों से तो चोरी करने में कामयाब रहे, जबकि ईंट-भट्ठे में उन्हें चोरी करने में कामयाबी नहीं मिली।
Trending Videos



संस्कार सिटी निवासी मोहित वार्ष्णेय का हार्डवेयर के डिब्बे बनाने का कारखाना मथुरा रोड स्थित संस्कार सिटी में है। मोहित ने बताया कि बुधवार शाम को रोजाना की तरह वह कारखाना बंद कर घर चले गए। सुबह करीब नौ बजे जब वह मजदूरों के साथ कारखाने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर जनरेटर का अल्टीनेटर, सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर समेत हार्डवेयर का करीब 60 हजार का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहित ने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी सिस्टम को निष्क्रिय करने के लिए पहले ही उससे जुड़े उपकरण निकाल लिए थे। चोरी की दूसरी घटना इसी काॅलोनी में कुछ ही दूरी पर रवि के निर्माणाधीन मकान में हुई। चोर यहां से बिजली फिटिंग का सामान, पंखे समेत हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए।



इसके अलावा चोरों ने बंद ईंट भट्ठे के ताले तोड़ दिए। हालांकि यहां से चोर चोरी नहीं कर पाए। यह भट्ठा महुआ खेड़ा क्षेत्र के ग्रीन पार्क निवासी राज वार्ष्णेय का है और संस्कार सिटी में भट्ठा चलाते हैं। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही चोरों की पहचान कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed