{"_id":"69d57a987dab04abbe05e097","slug":"youth-killed-after-being-hit-by-a-truck-hathras-news-c-56-1-hts1004-146874-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
मृतक सचिन उर्फ गौरव का फाइल फोटो।
- फोटो : Family
विज्ञापन
आगरा रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के निकट शहर से गांव लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव संगीला के रहने वाले सचिन उर्फ गौरव (30) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। एमएससी करने के बाद सचिन खेती-बाड़ी के जरिए परिवार का भरण पोषण भी कर रहा था। छोटे भाई राहुल ने बताया कि भाई की रामपुर के एक विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर नौकरी लग गई थी। कुछ दिन बाद उसे नियुक्ति लेने जाना था।
सोमवार की शाम को वह खेत के काम से ही शहर आया था। रात लगभग नौ बजे गांव लौटते समय आगरा रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने वह ट्रक की चपेट में आ गया। सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई। तब तक परिवार के लोग भी आ गए। युवक को आगरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, घर में चीख-पुकार मच गई। मां वीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे दिखवाए जा रहे हैं।
Trending Videos