सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal Jairam Thakur Says Sukhu Government Is Adopting the Pakistan Model

Himachal News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- पाकिस्तान के मॉडल को अपना रही है प्रदेश की सुक्खू सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Apr 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पाकिस्तान के मॉडल को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Jairam Thakur Says Sukhu Government Is Adopting the Pakistan Model
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मंडी में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के उपरांत एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली यह सरकार हिमाचल में 'पाकिस्तान मॉडल' लागू कर रही है। जयराम ठाकुर ने तंज कसा कि जिस प्रकार पाकिस्तान में गंभीर आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जाता और उसे 'डेफर' (आस्थगित) करने का प्रचलन है, ठीक वही स्थिति आज हिमाचल प्रदेश में पैदा हो गई है, जहां सरकार न केवल अधिकारियों-कर्मचारियों बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के वेतन को भी रोकने पर मजबूर हो गई है।

Trending Videos




उन्होंने प्रदेश के इतिहास में इस घटनाक्रम को अभूतपूर्व और शर्मनाक बताते हुए कहा कि आर्थिक मोर्चे पर सुक्खू सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और इसकी गलत नीतियों ने राज्य की वित्तीय स्थिति को पूरी तरह डगमगा दिया है। जयराम ठाकुर ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान शासनकाल में नेताओं और अधिकारियों पर ऐसे लांछन लगे हैं जो हिमाचल के इतिहास में पहले कभी नहीं देखे गए, और भाजपा का अब एकमात्र एजेंडा इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। मंडी में आठ वर्षों के अंतराल के बाद हुई इस कार्यसमिति बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दी जा रही निरंतर सहायता के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि अब भाजपा इन जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता के बीच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेस्टर हिल मामले पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस प्रकरण में धारा 118 के उल्लंघन के साथ-साथ 'बेनामी ट्रांजेक्शन' की स्पष्ट संभावना है और एक वरिष्ठ अधिकारी ने राजस्व सचिव रहते हुए अपने पद का खुला दुरुपयोग किया है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री को पहले से थी लेकिन अब इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासनिक विरोधाभासों पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक ओर मुख्य सचिव पुनर्नियुक्ति और सेवा विस्तार न देने के आदेश जारी करते हैं, वहीं दूसरी ओर उसी दिन मुख्यमंत्री कार्यालय से एक अधिकारी को सेवा विस्तार दे दिया जाता है, जो यह दर्शाता है कि सरकार में कोई तालमेल नहीं है और 'व्यवस्था परिवर्तन' के नाम पर केवल अराजकता व्याप्त है।

मुख्यमंत्री सुक्खू को 'झूठ का मसीहा' करार देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि असम चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार के असत्य दावे किए, उससे लगता है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें केवल झूठ बोलने का ठेका दे रखा है। ऋण के आंकड़ों पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पांच वर्षों के कार्यकाल में केवल 19 हजार करोड़ का ऋण लिया गया था, जबकि वर्तमान सरकार ने मात्र सवा साल के कार्यकाल में 40 हजार करोड़ से अधिक का बोझ प्रदेश पर लाद दिया है, जिससे कुल ऋण अब 1.10 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है।

उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री केंद्र की मदद को सदन में स्वीकार करने से कतराते हैं जबकि प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ही राज्य को विकास कार्यों के लिए 4000 करोड़ रुपए मिले थे। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के विरोधाभासी बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जब सरकार के भीतर ही 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने के लक्ष्य पर सहमति नहीं है, तो जनता का विश्वास इस सरकार से पूरी तरह उठ चुका है। इस अवसर पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, बलबीर वर्मा,  उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, पायल वैद्य, प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, जिला प्रवक्ता प्रताप ठाकुर और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed