Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Broken-down HRTC bus removed from Ladbharol Bus Stand after three days; people find major relief from traffic congestion
{"_id":"69d61382ee3377e5830ff00e","slug":"video-mandi-broken-down-hrtc-bus-removed-from-ladbharol-bus-stand-after-three-days-people-find-major-relief-from-traffic-congestion-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल बस स्टैंड से तीन दिन बाद हटी खराब एचआरटीसी बस, जाम से लोगों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल बस स्टैंड से तीन दिन बाद हटी खराब एचआरटीसी बस, जाम से लोगों को मिली बड़ी राहत
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:06 PM IST
Link Copied
लडभड़ोल बस स्टैंड के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस के इंजन में अचानक आग लगने और उसके खराब होने से पिछले तीन दिनों से लग रहे भारी जाम से लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए खराब बस को वहां से हटा दिया है। इसके बाद बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य हो गई है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के बीचों-बीच बस खराब होने के कारण अन्य वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कत आ रही थी। विभाग के संज्ञान में मामला आने के बाद एचआरटीसी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब बस को एक अन्य बस की मदद से सुरक्षित तरीके से टो करके वहां से हटाया। बस के हटने के बाद अब बस स्टैंड पर बसों और अन्य छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों में सुरेंद्र सोनी, संतोष ठाकुर, अशोक, अमित, अश्वनी आदि ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है। दुकानदारों का कहना है कि बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में बस के खड़े रहने से पिछले कई दिनों से यातायात बुरी तरह से बाधित हो रहा था। जिससे यात्रियों के साथ-साथ कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस बार में शशांक धीमान,आरएम बैजनाथ ने बताया कि बस की वायरिंग के साथ लगते फ्यूज बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से इंजन में आग लगी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना को लेकर विभाग की जांच पूरी हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।