{"_id":"69d6012fd4ae1de13007d4f1","slug":"video-cabinet-minister-krishna-bedi-in-rohtak-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: मोहन लाल बड़ौली बोले- 4706 शक्ति केंद्रों पर पार्टी करेगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: मोहन लाल बड़ौली बोले- 4706 शक्ति केंद्रों पर पार्टी करेगी बैठक
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:48 PM IST
Link Copied
प्रदेश की भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि सरकार ने मंडियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए पारदर्शी सिस्टम बनाया है। इससे किसानों को नहीं बल्कि कांग्रेस को दिक्कत हो रही है। वे मंगलवार को भाजपा कार्यालय मंगल-कमल में संगठन की बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
बेदी ने कहा कि गेहूं की खरीद व उठान सही तरीके से हो इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापक योजना तय की है। मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई हैं जो मंडियों में निरीक्षण कर रहे हैं। यहां तक मुख्यमंत्री खुद भी मंडियों में जा रहे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फार्म जे कटने के बाद 48 घंटों में किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे आ रहे हैं। दावा किया कि 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ राजस्थान, पंजाब, यूपी व हिमाचल प्रदेश की सीमा लगती है। इसलिए सरकार ने पारदर्शी सिस्टम बनाया है। ताकि एमएसपी ज्यादा मिलने के चलते दूसरे राज्यों के किसान न फसल बेच जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर बेदी बोले, हुड्डा सरकार की तारीफ करने के लिए थोड़ा विपक्ष के नेता बने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन में किसानों का अपमान किया है। किसानों को दो-दो रुपये के चेक मिलते थे।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कुशासन से जनता परेशान है। टीएमसी की सरकार में जातीय दंगे हुए और लोगों को परेशान किया गया। 100 फीसदी भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस पर बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है। कांग्रेस के नेता बेतूकी बयानबाजी करे हैं। एक सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण, लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मोदी सरकार ने ही दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।