सब्सक्राइब करें

हरियाणा में बारिश से गिरा तापमान: किसानों का बड़ा नुकसान, मंडियों में भीगी गेहूं की फसल; आगे कैसा रहेगा मौसम?

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/रोहतक/करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Apr 2026 10:28 AM IST
सार

उत्तर भारत समेत हरियाणा में मंगलवार रात को हुई तेज बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंडियों में रखी गेहूं की फसल भीग गई है। बारिश से अधिकतम तामपान में 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Heavy rain in Haryana Today Weater Cold Weather due to Rain Temperature Fall
बारिश में तिरपाल से गेहूं को ढकते किसान - फोटो : संवाद
हरियाणा में मंगलवार रात से मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 20 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 24 से 29 डिग्री के बीच रहा। बारिश के कारण गर्मी से तो राहत मिली लेकिन किसानों की मुश्किल बढ़ गई है।

 
Trending Videos
Heavy rain in Haryana Today Weater Cold Weather due to Rain Temperature Fall
पानीपत जीटी रोड पर बारिश में चुन्नी का सहारा लेती युवतियां - फोटो : संवाद

नूंह व सोनीपत में किसानों को नहीं मिला तिरपाल 
मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मंडियों में फसल प्रबंधन के उचित प्रबंध नहीं किए गए। कहीं तिरपाल कम पड़ गईं तो कहीं प्रबंध ही नहीं किया गया। नतीजा हजारों क्विंटल गेहूं व बोरियां भीग गईं। अकेले पानीपत में 20 हजार क्विंटल गेहूं भीग गई। इससे प्रदेश की अधिकतर मंडियों में सरकारी और निजी खरीद भी ठप रही। पूरा दिन किसान अपने स्तर पर मंडियों में लाई गई फसल को बचाते नजर आए। नूंह व सोनीपत में किसानों को तिरपाल ही नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in Haryana Today Weater Cold Weather due to Rain Temperature Fall
पानीपत अनाज मंडी में बारिश में भीगा गेहूं - फोटो : संवाद
रेवाड़ी में खराब मौसम के कारण मंडी की बंद 
वहीं, झज्जर में हजारों क्विंटल गेहूं भीगने के बाद बुलडोजर की मदद से उसे शेड के नीचे करने का प्रयास किया गया। रेवाड़ी में तो खराब मौसम के कारण मंडी ही बंद कर दी गई। हिसार व भिवानी में जिला मुख्यालय की मंडी में फसल को तिरपाल से ढका पर तेज हवा के कारण फसल भीग गई। करनाल में भी शेड के बाहर पड़े गेहूं को किसान तिरपाल से ढकते नजर आए। अंबाला में केवल साहा अनाज मंडी में थोड़ा गेहूं भीगा है। हालांकि कैथल, यमुनानगर व फतेहाबाद में बचाव रहा।
Heavy rain in Haryana Today Weater Cold Weather due to Rain Temperature Fall
बारिश के बाद सड़क पर जलभराव - फोटो : संवाद

किसानों के चेहरे पर चिंता 
मंडियों में उचित प्रबंध नहीं होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता और बेबसी साफ झलकी। पलवल की मंडी में पहुंचे किसान रघुवीर ने बताया कि सरकार ने 12 प्रतिशत नमी का मानक तय किया है लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण फसल ठीक से सूख ही नहीं पा रही। पहले ओलावृष्टि ने फसल को नुकसान पहुंचाया। अब बारिश से हालत और खराब हो गई है। फसल मानकों पर खरी नहीं उतर रही तो खरीद कैसे होगी। इस बीच खेतों में गेहूं कटान व थ्रेसिंग का कार्य रुक गया है। फसल भीगने के कारण नमी की मात्रा बढ़ने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
Heavy rain in Haryana Today Weater Cold Weather due to Rain Temperature Fall
मंडी में गेहूं के ढेर के पास जलभराव - फोटो : संवाद

सिरसा, फरीदाबाद व हांसी में नहीं बरसे बादल
अंबाला, पंचकूला, हिसार, महेंद्रगढ़, रोहतक, कुरुक्षेत्र भिवानी, जींद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, करनाल, पलवल, नूंह, पानीपत, झज्जर, सोनीपत, चरखी-दादरी, कैथल, यमुनानगर, फतेहाबाद में बारिश हुई है। हालांकि सभी जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। फरीदाबाद, हांसी व सिरसा में बारिश नहीं हुई। तापमान में एक दिन में इतनी गिरावट से लोगों को सर्दी महसूस हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed